बालों की देखभाल
बालों को गर्म पानी से भूलकर भी न धोएँ , गर्म पानी आपके बालों की त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है . Hair Drier से बाल सुखाने से आपके बाल कमजोर हो जाते हैं . इसलिए जहाँ तक सम्भव हो , अपने बालों को तौलिए से पोंछने के बाद खुली हवा में सुखने दीजिए . जहाँ तक सम्भव हो , Curling Iron और Hot Roller का उपयोग नहीं के बराबर करना चाहिए . आप इन दोनों का उपयोग जितना ज्यादा करेंगे ये आपके बालों को उतना हीं ज्यादा नुकसान पहुँचायेंगे . नारियल तेल का उपयोग बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है . नारियल तेल बालों की चमक बढ़ाता है , बालों की Growth बढ़ाता है और बालों के पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करता है . लम्बे बालों के लिए कुछ महत्वपूर्ण एवं आसान उपाय : सप्ताह में कम - से - कम 3 बार बालों को धोएँ . बाल धोने से पहले रात में तेल से मालिश जरुर करें , और अगर रात में बालों में तेल लगाना भूल गए हों कि बाल धोने से 1 घंटे पहले बालों में ...