केले के फायदे – Banana Benefits
केला एक ऐसा फल है , जो हर मौसम में आसानी से हर जगह मिल जाता है . और यह काफी सस्ता भी होता है , जिसके कारण इसे कोई भी खरीद सकता है . एक रिसर्च के अनुसार केले का नियमित सेवन हमें कई बीमारियों से बचा सकता है . केला , कैलोरी और फाइबर का बेहतरीन स्रोत होता है . तो आइए हम जानते हैं कि केले के क्या - क्या फायदे हैं और इसके क्या - क्या उपयोग हैं . केले के फायदे और उपयोग : केला खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है . नाश्ते में केला खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है , जो लोग दिन भर भूखे प् यासे रहते हैं , अगर वे केवल केला हीं खाएँ , तो उन् हें किसी दूसरे फल की तुलना में तुरंत एनर्जी मिलेगी . केले में रेशा पाया जाता है , जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है . गैस की समस्या वाले लोगों के लिये केला बहुत लाभकारी दवा है . यात्रा के दौरान आप केला अपने साथ रख सकते हैं , इसे खाने से आपको कब् ज की शिकायत नहीं होगी . अगर आप अक्सर यात्रा...