world's most dangerous country in terms of safety of women.
भारत को महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है . रिपोर्ट के मुताबिक , यौन अपराध और जबरदस्ती काम कराने के चलते भारत को टॉप पर रखा गया . बता दें , 548 जानकारों की राय से यह रिपोर्ट तैयार की गई है . भारत के बाद दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान और तीसरे नंबर पर सीरिया है . मंगलवार को थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन ने ये सर्वे किया . उनका कहना है कि भारत में महिलाओं के प्रति अपराधों से निपटने के लिए कोई कोशिश नहीं की गई . जिसके कारण भारत के हालात खराब हो गए . इस रिपोर्ट में भारत , लीबिया और म्यांमार मानव तस्करी के मामले में सबसे खतरनाक माने गए हैं . वहीं नाइजीरिया और रूस चौथे स्थान पर हैं . सात साल पहले जब यही सर्वे आया था तो भारत चौथा सबसे खतरनाक देश माना गया था . उस वक्त अफगानिस्तान , कांगो , पाकिस्तान , भारत और सोमालिया को सबसे खतरनाक देश बताया था . इस बार पाकिस्तान छठे नंबर पर रखा गया है . वहीं नाइजीरिया और रूस ...